1946 में जन्म। कहानियों और व्यंग्यों के अलावा वेद, उपनिषद में जल, पर्यावरण, परिस्थिति विज्ञान सम्बन्धी आलेख हिंदी और अंग्रेज़ी में विश्वकोशों, पत्रिकाओं, व अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रकाशित। व्यंग्य संग्रह साहित्य का ध्वनि तत्त्व उर्फ़ साहित्यिक बिग बैंग, कहानी संग्रह भौंर्या मो तथा व्यंग्य संग्रह मूरख तो एकहि भलो प्रकाशित। जल विद्युत अभियांत्रिकी पर प्रकाशित पुस्तक देश-विदेश में चर्चित है। कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय में जल-प्रबंधन में फ़ोर्ड फ़ाउन्डेशन फ़ैलो रह चुके हैं। विश्व खाद्य सुरक्षा और जल विज्ञान में उनके योगदान के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुके हैं। सम्प्रति - जल विज्ञान व जलविद्युत अभियांत्रिकी में सलाहकार एवं एक्वाविज़्डम संस्था के चेयरमैन हैं।