जनवरी 1957 में बड़ागांव, मऊनाथ भंजन, उत्तरप्रदेश में जन्म। आगरा विश्वविद्यालय के ख्यातिप्राप्त संस्थान के.एम.आई. से हिंदी साहित्य और भाषा में स्रातकोत्तर की उपाधि। संत कवि दादू दयाल की कविताओं के मर्म पर शोध के लिए डाक्टरेट की उपाधि। कविता, कहानी, व्यंग्य और आलोचना में निरंतर सक्रियता। देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। सम्प्रति- जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ के प्रधान संपादक।