डॉ. अर्चना मिश्रा
28 जनवरी, 1958 को पीलीभीत, उत्तरप्रदेश में जन्म। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक एवं विशिष्ट पुरस्कारों सहित स्नातक (विज्ञान) तथा स्नातकोत्तर (अर्थशास्त्र)। यू.जी.सी. छात्रवृत्ति के साथ पीएच.डी.। काव्य संकलन प्रकाशित। काव्य रचना अग्निसंभवा के नाट्य रूपान्तरण का भारत भवन, भोपाल में मंचन। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन।